Sonipat News: अंगद जाटान व ओजस सिवाच ने जीता एआईटीए टाइटल
गोहाना। बिलबिलान स्थित टेनिस अकादमी में टेनिस चैंपियनशिप सीरीज का आयोजन हुआ। चैंपियनशिप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अकादमी के खिलाड़ी अंगद जाटान और ओजस ने एआईटीए टाइटल जीता। चैंपियनशिप का आयोजन तीन से सात अगस्त तक हुआ था। अकादमी के संचालक अजमेर मलिक, कोच सोमवीर मलिक व प्राचार्या पूनम ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में अभिमन्यु और विराज की जोड़ी को 6-3, 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल के कड़े मुकाबले में 6-4, 7-5 के स्कोर के साथ दोनों खिलाड़ी रनरअप (उपविजेता) रहे। शुक्रवार को अकादमी पहुंचने पर संचालक अजमेर मलिक ने सम्मानित किया। संवाद
#AngadJatanAndOjasSivachWinAITATitle. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 17:13 IST
Sonipat News: अंगद जाटान व ओजस सिवाच ने जीता एआईटीए टाइटल #AngadJatanAndOjasSivachWinAITATitle. #VaranasiLiveNews
