Sonipat News: मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन
सोनीपत। श्री अग्रसेन धाम कुंडली में अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से संगठन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से पहुंचे समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि संवाद तभी प्रभावी बनता है जब उसके प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्वों को समझते हुए समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने संगठन के पानीपत, सोनीपत व रोहतक जिले के पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में किसी भी सामाजिक संगठन की सफलता उसकी मजबूत टीम, स्पष्ट कार्यप्रणाली और निरंतर संवाद पर निर्भर करती है। संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित पदाधिकारी होते हैं जो समाज के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संगठन को मजबूत बनाने के लिए नियमित संवाद, आपसी विश्वास और बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक हैं। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल ने कहा कि संगठन में प्रत्येक पदाधिकारी एक कड़ी की तरह होता है। यदि सभी अपने दायित्वों का समयबद्ध और गंभीरता से निर्वहन करें तो संगठन की गति स्वतः तेज हो जाती है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिंगला ने कहा कि संगठन केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता, प्रदेश सचिव अंकुश जैन, डाॅ. राजेश गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद गोयल, प्रेम गर्ग, राजेन्द्र अग्रवाल, पानीपत जिला कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम बंसल, सोनीपत जिलाध्यक्ष प्रदीप गोयल, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण गोयल, महिला अध्यक्ष निधि जैन व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
#AnOrganizationBecomesStrongOnlyThroughRobustLeadershipAndTransparentFunctioning. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 20:44 IST
Sonipat News: मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन #AnOrganizationBecomesStrongOnlyThroughRobustLeadershipAndTransparentFunctioning. #VaranasiLiveNews
