Sonipat News: शराब के नशे में युवक ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर बरसाए, ईआरवी का शीशा तोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। पटेल नगर में पत्नी से मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर शराब के नशे में युवक ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पथराव में एक सिपाही घायल हो गए जबकि आपातकालीन पुलिस वाहन (ईआरवी) का शीशा भी टूट गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमला करने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ईआरवी प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि बुधवार देर रात करीब 10:10 बजे डायल-112 के माध्यम से जानकारी मिली कि पटेल नगर निवासी आशा ने शिकायत दी कि उसका पति मोहित शराब के नशे में उनके साथ मारपीट कर रहा है। देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो मोहित नशे की हालत में अपनी पत्नी और आसपास मौजूद लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। पुलिस ने उसे शांत कराने का प्रयास किया। दोनों को समझा कर घर के भीतर भेज दिया। कुछ देर बाद आरोपी घर की छत पर चढ़ गया और नीचे खड़ी भीड़ तथा पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।एक ईंट ईआरवी चालक सिपाही मोहित के कंधे पर लगी जबकि दूसरी ईंट पुलिस वाहन के दाहिने तरफ के शीशे से टकराई जिससे वह टूट गया। घटना के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और ईआरवी प्रभारी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के वीडियो भी पुलिस टीम के पास उपलब्ध हैं। मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

#AnIntoxicatedYouthHurledBricksAndStonesAtAPoliceTeamAndSmashedTheWindshieldOfAnERV. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 18:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: शराब के नशे में युवक ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर बरसाए, ईआरवी का शीशा तोड़ा #AnIntoxicatedYouthHurledBricksAndStonesAtAPoliceTeamAndSmashedTheWindshieldOfAnERV. #VaranasiLiveNews