Noida News: गलत जानकारी देकर पासपोर्ट बनवाने के मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज

गलत जानकारी देकर पासपोर्ट बनवाने के मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज नोएडा। गलत जानकारी देकर पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाकर महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-24 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। द्वारका, दिल्ली निवासी सुगंधा राजदान ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी शादी वर्ष 2018 में अंगद खुशु से हुई थी। शादी के समय अंगद के पिता का नाम दीपक और माता का नाम करन खुशु बताया गया। युवक और उसके परिवार की ओर से जो पारिवारिक जानकारी दी गई थी, वह बाद में गलत निकली। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि पति और उसके परिवार ने पासपोर्ट और अन्य सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए पिता-माता के नाम सहित कई जानकारियां गलत दर्ज कराई थीं। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए संबंधित विभागों से जानकारी ली जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

#AnFIRHasBeenRegisteredAgainstSixPeopleForObtainingPassportsByProvidingFalseInformation. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: गलत जानकारी देकर पासपोर्ट बनवाने के मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज #AnFIRHasBeenRegisteredAgainstSixPeopleForObtainingPassportsByProvidingFalseInformation. #VaranasiLiveNews