Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में घायल बदमाश अमन पर हत्या के प्रयास की एफआईआर
यमुनानगर। थाना छपर क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल हुए बदमाश अमन के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अवैध हथियार रखने समेत कई आरोप हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह और वारदातों से जुड़े अन्य राज खंगालने की तैयारी कर रही है।सीआईए टू प्रभारी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे सीआईए- टू टीम को सूचना मिली थी कि कुख्यात नोनी राणा गैंग का एक शूटर छपर-रादौर क्षेत्र में काले रंग की बिना नंबर प्लेट पल्सर बाइक पर घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर टीम ने शाहबाद रोड पर गांव कूलपुर के पास घेराबंदी की। यहां संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने देसी पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी अमन के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जाकेट में भी गोली लगी। पुलिस ने मौके से देसी पिस्टल और बाइक बरामद कर आरोपी को काबू कर लिया। घायल हालत में उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं पुलिस आरोपी के साथ फायरिंग में शामिल अन्य साथियों की तलाश कर रही है।-नोनी राणा गिरोह से जुड़ा है अमन पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अमन पानीपत जिले के गांव गोयला का रहने वाला है और कुख्यात नोनी राणा गिरोह का सदस्य है। वह गैंग के लिए शूटर के रूप में काम करता था। अमन पहले भी फायरिंग की वारदात में शामिल रह चुका है। थाना रादौर में 21 अप्रेल को पूर्व सरपंच ऋषिपाल के घर पर फायरिंग मामले में वह वांछित चल रहा था और लंबे समय से फरार था। पुलिस का कहना है कि आरोपी संगठित आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया, जिससे फायरिंग वारदात से जुड़े उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया जा सके।-------------ठगी के मामले में पूर्व सरपंच चल रहा है वांछितपूर्व सरपंच ऋषिपाल ठगी के मामले में अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।---------
#AnFIRHasBeenLodgedAgainstAman #ACriminalInjuredInAnEncounter #ForAttemptToMurder. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 01:31 IST
Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में घायल बदमाश अमन पर हत्या के प्रयास की एफआईआर #AnFIRHasBeenLodgedAgainstAman #ACriminalInjuredInAnEncounter #ForAttemptToMurder. #VaranasiLiveNews
