अस्तित्व का संकट: रिकॉर्ड में आबाद, हकीकत में वीरान हिमाचल का वैहम्बा गांव, सभी परिवार कर चुके पलायन
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ज्वाल का वैहम्बा गांव अब केवल सरकारी रिकॉर्ड में ही आबाद है। आज यह दुर्गम गांव पूरी तरह वीरान हो चुका है। मूलभूत सुविधाओं, बेहतर शिक्षा और आजीविका के साधनों के अभाव ने ग्रामीणों को अपना पुश्तैनी आशियाना छोड़ने पर मजबूर कर दिया। हालात ऐसे हैं कि गांव से सभी परिवार पलायन कर चुके हैं और अब वहां केवल उजड़े मकान, बंद पड़ा स्कूल ही दिखाया देता है। विकास के दावों के बीच वैहम्बा गांव कुछ ऐसी ही हकीकत बयां कर रहा है।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Una #VaihambaVillageUna #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 11:18 IST
अस्तित्व का संकट: रिकॉर्ड में आबाद, हकीकत में वीरान हिमाचल का वैहम्बा गांव, सभी परिवार कर चुके पलायन #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Una #VaihambaVillageUna #VaranasiLiveNews
