Kotdwar News: ग्रास्टनगंज में हाथी और शावक ने घरों में घुसकर किया नुकसान, फसल रौंदी
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के ग्रास्टनगंज में हाथी और उसके शावक की दहशत लगातार बनी हुई है। बृहस्पतिवार रात हाथी ने दो घरों में नुकसान पहुंचाने के साथ ही एक किसान की धान की पौध रौंद डाली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा लेकिन लोगों में अभी भी भय बना हुआ है। ग्रास्टनगंज निवासी ज्योति रावत ने बताया कि रात करीब दस बजे हाथी अपने शावक के साथ उनके घर के गेट को तोड़कर परिसर में घुस आया। इससे परिवार के लोग घबरा गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आग जलाकर और पटाखे फोड़कर हाथी को आबादी से दूर भगाया गया।इसके बाद हाथी ने ग्रामीण आशुतोष नेगी के घर की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दी। बताया गया कि इससे पहले भी हाथी उनके आवास में घुसकर नुकसान पहुंचा चुका है। वहीं, काश्तकार धीरज सिंह के खेत में घुसकर रोपाई के लिए तैयार की गई धान की पौध भी रौंद दी।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हाथी और उसका शावक आबादी के आसपास लगातार घूम रहे हैं। इसके चलते रात के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और हर समय अनहोनी का डर बना रहता है।रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने हाथी और उसके शावक को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ दिया है। उन्होंने लोगों से विशेषकर रात के समय सतर्क रहने और हाथी दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
#AnElephantAndItsCubEnteredHomesAndTrampledCropsInGrastganj #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 19:12 IST
Kotdwar News: ग्रास्टनगंज में हाथी और शावक ने घरों में घुसकर किया नुकसान, फसल रौंदी #AnElephantAndItsCubEnteredHomesAndTrampledCropsInGrastganj #VaranasiLiveNews
