एएमयू: सात महीने में पांच ने लिखकर कहा...खुदकुशी के आ रहे ख्याल, 20 हॉल में एक भी प्रोवोस्ट ने नहीं मांगी मदद
एएमयू में पिछले दो साल में पांच विद्यार्थियों की आत्महत्या के बाद मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विश्वविद्यालय के 20 हॉल में से किसी भी प्रोवोस्ट ने अब तक विद्यार्थियों की काउंसिलिंग के लिए मनोविज्ञान विभाग से मदद नहीं मांगी है। 117 विभागों में भी महज चार-पांच विभागों ने काउंसिलिंग के लिए मनोविज्ञान विभाग से संपर्क किया है। यानी विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञ व्यवस्था मौजूद होने के बावजूद उसका इस्तेमाल हॉस्टल स्तर पर कितना हो रहा है, यह सवाल अब सामने है। पांच मौतें, काउंसिलिंग व्यवस्था का इस्तेमाल कितना हुआ एएमयू में 21 फरवरी 2025 को मुमताज हॉस्टल के एक छात्र की मौत हुई थी। इसके बाद 25 अक्तूबर 2025 को वीमेंस कॉलेज हॉस्टल में एक छात्रा की मौत हुई। 12 जनवरी 2026 को एसएन हॉस्टल में छात्रा की मौत हुई। 12 अगस्त 2026 को इंदिरा गांधी हॉल में छात्रा की मौत हुई और 28 अगस्त 2026 को निजी हॉस्टल में एक छात्र की मौत हुई। इन घटनाओं के बीच विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर काउंसिलिंग की जरूरत लगातार सामने आती रही है। इसके बावजूद मनोविज्ञान विभाग के अनुसार अभी तक केवल चार-पांच विभागों ने ही विद्यार्थियों की काउंसिलिंग के लिए मदद मांगी है। प्रोवोस्ट और वार्डन की भूमिका पर सवाल हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों की रोजमर्रा की समस्याओं और उनके व्यवहार में आने वाले बदलाव को सबसे पहले समझने की जिम्मेदारी प्रोवोस्ट और वार्डन की होती है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या हॉस्टल की व्यवस्था में विद्यार्थियों से नियमित संवाद को पर्याप्त महत्व दिया जा रहा है
#CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AmuNews #AmuStudentSuicideCase #AligarhMuslimUniversity #AligarhNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 30, 2026, 11:04 IST
एएमयू: सात महीने में पांच ने लिखकर कहा...खुदकुशी के आ रहे ख्याल, 20 हॉल में एक भी प्रोवोस्ट ने नहीं मांगी मदद #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AmuNews #AmuStudentSuicideCase #AligarhMuslimUniversity #AligarhNews #VaranasiLiveNews
