Ambala News: आम्रपाली और शहीद एक्सप्रेस का नए स्टेशन पर होगा ठहराव

अंबाला। रेल यात्रियों की यात्रा को और सुगम बनाने के लिए उत्तर रेलवे ने उत्तर पूर्व रेलवे क्षेत्र में चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों के लिए प्रायोगिक ठहराव की घोषणा की है। रेलवेकी ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ये नए ठहराव जून के अंतिम सप्ताह से प्रभावी होगा। इसमें अमृतसर से कटिहार के बीच चलने वाली आम्रपाली और अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस शामिल है।आम्रपाली एक्सप्रेस : ट्रेन नंबर 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस का ठहराव कॉलोनलगंज स्टेशन पर दोपहर 3:39 बजे होगा और 3:41 बजे ट्रेन प्रस्थान करेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस का कॉलोनलगंज स्टेशन पर ठहराव सुबह 4:36 बजे होगा और 4:38 बजे ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना होगी।शहीद एक्सप्रेस : ट्रेन नंबर 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस का जरवल रोड स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जाएगा। इस स्टेशन पर ट्रेन का आगमन रात 10:40 बजे और प्रस्थान 10:42 बजे निर्धारित किया गया है। जबकि वापिसी में ट्रेन नंबर 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस जरवल रोड स्टेशन पर सुबह 7:54 बजे आएगी और 7:56 बजे प्रस्थान करेगी। संवाद

#AmrapaliAndShaheedExpressToHaltAtTheNewStation. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 22:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: आम्रपाली और शहीद एक्सप्रेस का नए स्टेशन पर होगा ठहराव #AmrapaliAndShaheedExpressToHaltAtTheNewStation. #VaranasiLiveNews