बिग बी ने अपने पड़ोसी प्रशंसक को घर पर किया आमंत्रित, रविवार दर्शन का वीडियो बनाने का मिला फायदा
महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार की शाम अपने फैंस से मिलने के लिए घर के बाहर आते हैं। पिछले 40 साल से भी अधिक समय से बिग बी हर इतवार ऐसा करते हैं। बीते दिनों उनके एक पड़ोसी ने बिग बी के घर के बाहर जमा होने वाले फैंस के जलसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसमें बिग बी के घर जलसा के बाहर लगी फैंस की भीड़ नजर आ रही है, जो अपने चहेते सुपरस्टार से मिलने के लिए बेताब थी। लेकिन इस पड़ोसी को ये उम्मीद नहीं होगी कि ये वीडियो उन्हें अमिताभ बच्चन से उनके घर जाकर मिलने का मौका दे देगी। वो भी वाकायदा खुद बिग बी के इन्विटेशन पर। वीडियो में बिग बी केसंडे दर्शनका किया था जिक्र बिग बी के जुहू स्थित घर जलसा के पड़ोस में रहने वाले निर्मित जेसरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर हर रविवार को जमा होने वाली भारी भीड़ को दिखाया गया है। वीडियो में जेसरानी ने अभिनेता की विनम्रता और इस लंबे समय से चली आ रही परंपरा के महत्व के बारे में भी बताया, जिसके तहत बच्चन हर हफ्ते प्रशंसकों से मिलने के लिए बाहर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद बिग बी ने जेसरानी को अपने घर बुलाया और उनसे मुलाकात की। View this post on Instagram A post shared by Nirmit Jesrani (@nirmitjesrani_) निर्मित ने की बिग बी की उदारता की तारीफ निर्मित जेसरानी को अमिताभ बच्चन की टीम से एक संदेश मिला। इसमें उन्हें सोमवार 9 फरवरी 2026 को जलसा में एक मीटिंग के लिए बुलाया गया था। यह मुलाकात शाम 5 बजे तय की गई थी। इसके बाद निर्मित ने सोशल मीडिया पर बिग बी से मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं। इनमें अभिनेता के साथ एक तस्वीर और उन्हें मिला एक ऑटोग्राफ शामिल था। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा कि यह अनुभव अविस्मरणीय था और उन्होंने पूरा दिन इस मुलाकात के बारे में सोचते हुए बिताया। उस मुलाकात का ब्योरा देते हुए निर्मित ने बताया कि बिग बी ने उनसे मिलने से पहले रविवार के दर्शन के दौरान प्रशंसकों का अभिवादन किया। इस दौरान जब उन्होंने अभिनेता के पैर छूने की कोशिश की, तो बच्चन ने उन्हें रोक दिया और ऐसा न करने को कहा। उन्होंने बिग बी को विनम्र और शालीन बताया और कहा कि बच्चन ने खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवाईं। View this post on Instagram A post shared by Nirmit Jesrani (@nirmitjesrani_)
#Bollywood #National #AmitabhBachchan #AmitabhBachchanSundayDarshan #SundayDarshanVideo #SundayDarshanViralVideo #BigB #BigBViralVideo #BigBSundayDarshanVideo #BigBSundayDarshan #SundayDarshanRitual #BigBeMeetWithNeighbour #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 10:09 IST
बिग बी ने अपने पड़ोसी प्रशंसक को घर पर किया आमंत्रित, रविवार दर्शन का वीडियो बनाने का मिला फायदा #Bollywood #National #AmitabhBachchan #AmitabhBachchanSundayDarshan #SundayDarshanVideo #SundayDarshanViralVideo #BigB #BigBViralVideo #BigBSundayDarshanVideo #BigBSundayDarshan #SundayDarshanRitual #BigBeMeetWithNeighbour #VaranasiLiveNews
