राम मंदिर: दान मिलने से चोरी होने तक, अब सोने से मढ़ी रामचरितमानस पर सवाल; रिटायर्ड अधिकारी ने खोला बड़ा राज

रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच पूर्व केंद्रीय गृह सचिव एवं पूर्व आईएएस अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक चैनल को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने दावा किया है कि अप्रैल 2024 में ट्रस्ट को करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य की सोने की मढ़ी रामचरितमानस भेंट की थी, लेकिन उसकी अब तक रसीद नहीं दी गई। उनका आरोप है कि कुछ महीने बाद वह रामचरितमानस मंदिर परिसर से गायब हो गई। लक्ष्मी नारायण के अनुसार उन्होंने आठ अप्रैल 2024 को लगभग सवा क्विंटल वजन की विशेष रामचरितमानस श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी थी। इस ग्रंथ के करीब 1000 पन्नों पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी हुई थी। उनका दावा है कि इसकी अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये थी।

#CityStates #Ayodhya #Lucknow #UttarPradesh #RamMandir #RamTempleTrust #Ramcharitmanas #GoldRamcharitmanas #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 11:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राम मंदिर: दान मिलने से चोरी होने तक, अब सोने से मढ़ी रामचरितमानस पर सवाल; रिटायर्ड अधिकारी ने खोला बड़ा राज #CityStates #Ayodhya #Lucknow #UttarPradesh #RamMandir #RamTempleTrust #Ramcharitmanas #GoldRamcharitmanas #VaranasiLiveNews