Holi 2026: शाहजहांपुर में आज निकलेगा 'लाट साहब' का जुलूस, बरसेंगे जूता-चप्पल; ढके गए धर्मस्थल
शाहजहांपुर में रंगों की फुहार और उल्लास के बीच बुधवार को छोटे और बड़े लाट साहब का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूसों के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस और प्रशासन ने जुलूस के रास्ते के धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढकवाकर बैरिकेडिंग कराई है। सीसी कैमरों की निगहबानी में अर्धसैनिक बल के घेरे में जुलूस निकाले जाएंगे। मंगलवार को बड़े लाट साहब के जुलूस का रिहर्सल भी किया गया। होली के लिए लाट साहब की खातिरदारी पूरे दिन जारी रही। उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। बुधवार को सुबह नौ बजे बड़े लाट साहब का जुलूस प्रारंभ होगा। लाट साहब पैदल ही कूंचालाला से लाए जाएंगे। चौकसीनाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद सराफा बाजार में भैंसागाड़ी पर सवार कराया जाएगा। गत वर्षों की तरह भैंसागाड़ी अर्द्धसैनिक बल के घेरे में रहेगी। इस बीच लाट साहब का स्वागत जूते-चप्पल और झाड़ू से किया जाएगा। रंग-गुलाल की फुहारों के बीच लाट साहब की सवारी चौक कोतवाली में पहुंचेगी। जहां परंपरागत तरीके से उन्हें सलामी के साथ नजराना दिया जाएगा। आठ किलोमीटर लंबे जुलूस के रूट पर कई जगह पर लाट साहब का जूते-चप्पलों व हुरियारों का फूलों से स्वागत किया जाएगा। विवाद की स्थिति से बचने के लिए संवेदनशील मोहल्लों में गण्यमान्य लोगों की मदद भी ली गई है। पुलिस ने किया पूर्वाभ्यास होली से एक दिन पहले मंगलवार को पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों के साथ पूर्वाभ्यास किया। भैंसागाड़ी के स्थान पर खुली जिप्सी को रस्सी के सहारे सुरक्षा घेरे में लेकर पूरे रूट पर घुमाया गया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत मौजूद रहे। उनके साथ लाट साहब जुलूस के आयोजक भी थे।
#CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #LaatSahabHoliShahjahanpur #Holi2026 #Holi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 06:13 IST
Holi 2026: शाहजहांपुर में आज निकलेगा 'लाट साहब' का जुलूस, बरसेंगे जूता-चप्पल; ढके गए धर्मस्थल #CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #LaatSahabHoliShahjahanpur #Holi2026 #Holi #VaranasiLiveNews
