UP: डीजे पर डांस के दौरान खूनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बच्चों के बीच हुआ था झगड़ा

अमेठी जिले के कमरौली के पूरे मल्हाह बरसंडा गांव में प्रीतिभोज कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद में ओम प्रकाश चौहान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। सीतापती के अनुसार मंगलवार रात गांव में प्रीतिभोज कार्यक्रम चल रहा था। उनके बच्चे अन्य बच्चों के साथ डीजे पर नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे की शर्ट फट गई। इस बात पर विवाद शुरू हो गया। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति ओम प्रकाश चौहान पर सहजराम, लल्लन, परसनाथ, विष्णु, बालक राम तथा लक्ष्मी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। परिजन ओम प्रकाश को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह और थाना प्रभारी मुकेश पटेल फील्ड यूनिट तथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सीतापती की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तारी कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

#CityStates #Amethi #AmethiNews #CrimeInAmethi #MerderInAmethi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 10:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: डीजे पर डांस के दौरान खूनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बच्चों के बीच हुआ था झगड़ा #CityStates #Amethi #AmethiNews #CrimeInAmethi #MerderInAmethi #VaranasiLiveNews