Ambedkar Nagar: नकली गहने और जात छुपाने का आरोप, दूल्हा समेत 35 बराती बने बंधक, हंगामे में बदल गई शादी

अंबेडकरनगर जिले के कटका थाना क्षेत्र के खानपुर हुसैनाबाद लखनिया गांव में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब दूल्हा पक्ष पर नकली गहने लाने और जात छुपाने का आरोप लगा। मिली जानकारी के अनुसार, गिरीश चंद्र निषाद की बेटी की शादी के लिए बरात 5 मई को बाराबंकी से आई थी। परिवार ने शादी की तैयारियों के लिए करीब दो लाख रुपये का कर्ज लेकर दहेज में मोटरसाइकिल और अन्य सामान जुटाया था। ये भी पढ़ें - प्रदेश में 10 मई तक हो सकता है कैबिनेट विस्तार, उम्रदराज मंत्रियों के सिर पर लटकी तलवार; इन्हें मिलेगा मौका ये भी पढ़ें - ज्येष्ठ के महीने में सावन जैसा मौसम, न्यूनतम तापमान ने बनाया रिकॉर्ड; आज 45 जिलों के लिए अलर्ट जारी शादी की रस्में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार चल रही थीं। सुबह सिंदूरदान से पहले गहने चढ़ाने की परंपरा के दौरान मौजूद महिलाओं ने गहनों की जांच की, जिसमें वे नकली पाए गए। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे की जाति भी छुपाई गई जिससे विवाद और बढ़ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हा और उसके साथ आए करीब 35 बारातियों को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि बरात में शामिल प्रमुख लोगों में दूल्हा सूरज, उसका भाई सावन, फूफा भूपेंद्र, भाभी आरती, बुआ गुड़ा, फूफा की बेटी अनमोल, बहन पायल और पिता ओमप्रकाश शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को कटका थाने ले जाया गया। इसी दौरान दूल्हे का पिता ओमप्रकाश मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। लड़की के पिता का आरोप है कि यह सुनियोजित धोखाधड़ी का मामला हो सकता है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

#CityStates #AmbedkarNagar #Lucknow #AmbedkarNagarNews #CrimeInAmbedkarNagar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 08:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambedkar Nagar: नकली गहने और जात छुपाने का आरोप, दूल्हा समेत 35 बराती बने बंधक, हंगामे में बदल गई शादी #CityStates #AmbedkarNagar #Lucknow #AmbedkarNagarNews #CrimeInAmbedkarNagar #VaranasiLiveNews