UP: चार दिन से मोर्चरी में गासिया की लाश, परिवार ने इसलिए नहीं किया दफन; मां और 4 बच्चों की हत्या में नया मोड़

अंबेडकरनगर के अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में एक मई की रात हुई मां और चार बच्चों की हत्या के बाद गासिया खातून का शव चार दिन बीतने के बाद भी सुपुर्द-ए-खाक नहीं किया जा सका। पति नियाज अहमद के सऊदी अरब से वापसी में देरी के कारण पुलिस ने एक बार फिर परिवार के लोगों से संपर्क कर शव की सुपुर्दगी लेने की अपील की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। हालांकि नियाज अहमद वतन लौट आया है। उसकी फ्लाइट लखनऊ में उतर गई है। अब नियाज यहां से सीधेपहले वो गांव जाएगा। इसके बाद शव की सुपुर्दगी लेने पोस्टमार्टम हाउस। गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज अहमद का परिवार मुरादाबाद मोहल्ले में रहता था। दो मई की दोपहर करीब तीन बजे नियाज के पुत्र शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के खून से लथपथ शव घर में मिले थे और पत्नी गासिया खातून गायब थीं। तीन मई की शाम घर से करीब 100 मीटर दूर नाले में महिला का शव मिला जिसके बाद पूरी कहानी ही पलट गई थी।

#CityStates #AmbedkarNagar #UttarPradesh #AmbedkarnagarMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 08:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: चार दिन से मोर्चरी में गासिया की लाश, परिवार ने इसलिए नहीं किया दफन; मां और 4 बच्चों की हत्या में नया मोड़ #CityStates #AmbedkarNagar #UttarPradesh #AmbedkarnagarMurder #VaranasiLiveNews