Kangra News: अमरनाथ यात्रियों की बस पलटी, 16 घायल, पांच की हालत गंभीर

इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मोहटली रैंप के समीप रविवार देर रात अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सर्विस लेन में पलट गई। इस हादसे में 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। बस में करीब 57 यात्री सवार थे, जो जम्मू से देहरादून जा रहे थे।हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी इंदौरा संजीव यादव के नेतृत्व में डमटाल पुलिस और 108 एम्बुलेंस टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल इंदौरा और पठानकोट पहुंचाया गया। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे अरनी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. विवेक सिंह ने भी अपने सहयोगियों और विश्वविद्यालय की एंबुलेंस टीम के साथ राहत कार्य में मदद की।बीएमओ इंदौरा डॉ. संदीप महाजन ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तिलक बहादुर साही (नेपाल) और कपिल (सहारनपुर, यूपी) को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं जम्मू के अभिषेक व युवराज सिंह और उत्तर प्रदेश के नीरज प्रजापति को उनके परिजन बेहतर इलाज के लिए जम्मू और पठानकोट ले गए हैं।हादसे के बाद पंजाब निवासी बस चालक मौके से भाग गया है, जबकि परिचालक पुलिस के पास है। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हादसे में ये यात्री हुए घायलदीपक सिंह विष्ट (21, उत्तराखंड), युवराज सिंह (25, जम्मू), कार्तिक शोकर (28, उत्तर प्रदेश), तिलक बहादुर साही (35, नेपाल), कपिल (40, उत्तर प्रदेश), राकेश मिश्रा (40, बिहार), हिमांशु ध्यानी (20, उत्तराखंड), नीरज प्रजापति (33, उत्तर प्रदेश), अभिषेक (38, जम्मू), सुहानी (20, जम्मू), भूमिका (20, जम्मू), तनिषा (22, जम्मू), इंदु शर्मा (40, जम्मू), मिस्टी (7, जम्मू), लिचवी (19, जम्मू) और सहर गुप्ता (19, जम्मू)। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मोहटली रैंप के पास बस पलटने के बाद एकत्रित लोग और पुलिस कर्मी। -स्रोत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मोहटली रैंप के पास बस पलटने के बाद एकत्रित लोग और पुलिस कर्मी। -स्रोत

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: अमरनाथ यात्रियों की बस पलटी, 16 घायल, पांच की हालत गंभीर #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews