अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता 2026: शह-मात के खेल में दिन भर उलझे रहे नन्हे उस्ताद, आज भी होगा ग्रैंड फिनाले
नोएडा सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में शनिवार को शतरंज प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का आगाज हुआ। यूपी चेस एसोसिएशन और गौतमबुद्ध नगर चेस एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में 64 स्कूलों के 256 छात्र-छात्राओं ने शतरंज की बिसात पर दिमागी घोड़े दौड़ाए। इससे पहले दो दिवसीय फिनाले का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने किया। प्रतियोगिता के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार भी शामिल रहे। ग्रैंड फिनाले में जूनियर और सीनियर वर्ग के कुल सात राउंड होंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर (12 वर्ष से कम) और सीनियर वर्ग (12 वर्ष से अधिक) में चार राउंड खेले गए। जूनियर और सीनियर वर्ग में 128-128 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रत्येक राउंड में 64-64 मुकाबले हुए। पहले दिन दोनों वर्गों में कुल मिलाकर पहले दिन 512 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के दौरान किसी ने अपने हाथी की चाल से विपक्षी की सेना ध्वस्त कर दी। वहीं कुछ ने अपनी रानी से दूसरे खेमे के राजा को शह देकर मात दी। जूनियर वर्ग में चार खिलाड़ियों सेंटहुड कांवेंट स्कूल ग्रेटर नोएडा की माही सिंह, इंडस वैली स्कूल नोएडा के आदि सिंह, महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज नोएडा की मोहनी पंडित और सफायर स्कूल नोएडा के कृषांग कपूर ने चार अंकों के साथ शीर्ष चार खिलाड़ियों में जगह बनाई। वहीं, सीनियर वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी भृगु, डीपीएस नॉलेज पार्क के प्रणीत राजपूत, डीपीएस नोएडा के आयुक्त जैन, डीपीएस स्कूल गौतमबुद्ध नगर के इवान बंसल, कौशल्या वर्ल्ड स्कूल ग्रेटर नोएडा की इयाना पोरवाल और जेपी पब्लिक स्कूल के अविरल यादव ने चार अंकों के साथ टॉप पांच खिलाड़ियों में जगह बनाई। रविवार को बाकी बचे तीन राउंड खेले जाएंगे। प्वाइंट्स के आधार पर दोनों वर्गाें के विजेता की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षकों और अभिभावकों के पहुंचने के आसार हैं। शिक्षकों को भी शतरंज का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए। जब उन्हें शतरंज के कायदे कानूनों की जानकारी होगी तो वह काफी बेहतर कर पाएंगे। अमर उजाला की पहल काफी अच्छी है। चेस इन एजुकेशन पर अब काम किया जा रहा है। जो बेहद जरूरी हो गया है। - ललित कपूर, अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर अमर उजाला की पहल काफी सराहनीय है। इस मंच के माध्यम से बच्चे अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे। ऐसा मंच बच्चों को मिलना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। जिला खेल विभाग भी खेल प्रतिभाओं को सशक्त कर रहा है। - डॉ. परवेज अली,जिला क्रीड़ा अधिकारी शतरंज के माध्यम से छात्रों का मानसिक विकास भी तेजी से हो रहा है। जो बच्चे शतरंज खेलते हैं। उनकी बौद्धिक क्षमता अन्य से काफी अधिक है। परिषदीय स्कूलों में भी खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। हर स्कूल में बच्चों की रुचि के अनुसार खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। निजी स्कूलों में भी शतरंज को बढ़ावा देने के लिए जल्द पत्र लिखा जाएगा। - राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी पैर में चोट से भी नहीं डिगा हौसला व्हीलचेयर से पहुंचे अमोघ खुराना शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले कैंब्रिज स्कूल के जूनियर वर्ग के खिलाड़ी अमोघ खुराना के पैर में चोट लग गई। घायल होने के बाद भी अमोघ का हौसला नहीं डिगा। उन्होंने पिता से प्रतियोगिता में खेलने के लिए जाने की जिद की। पिता के मना करने के बाद भी अमोघ का आत्मविश्ववास कमजोर नहीं हुआ। वह व्हीलचेयर पर सवार होकर ग्रैंड फिनाले में पहुंचे। अमोघ खुराना ने बताया कि स्कूल में आइस और वॉटर गेम खेलते समय चोट लगी थी। चोट के कारण वह इतना बड़ा मंच खोना नहीं चाहते थे। अमोघ रोजाना एक से दो घंटे शतरंज का अभ्यास करते हैं। उन्होंने पूरे मन से मुकाबला खेला है। खेल के दौरान वह अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन गए। दो चरणों में हुई प्रतियोगिता अमर उजाला की ओर से दो चरणों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में एक दिसंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता में जिले के 64 स्कूलों का चयन किया गया। अंडर-12 और 12 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग के प्राथमिक चरण में हर स्कूल में करीब 150 से 300 खिलाड़ियों ने रोमांचक स्पर्धा की। पहले चरण में 64 स्कूलों के 12,500 से अधिक विद्यार्थियों ने इस स्पर्धा में हिस्सा लिया। प्रत्येक स्कूल से दोनों वर्गों में विजयी दो-दो खिलाड़ी ग्रैंड फिनाले के लिए चुने गए। ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा देंगे विजेताओं को पुरस्कार चेस चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले के विजेता खिलाड़ियों को ग्रैंड मास्टर श्रीराम झा पुरस्कृत करेंगे। वह बच्चों से मिलकर उनका उत्साह भी बढ़ाएंगे। श्रीराम झा भारत के 21वें अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर हैं। वह एशियाई क्षेत्रीय शतरंज चैंपियन और राष्ट्रमंडल शतरंज में रजत पदक विजेता रहे हैं। उन्होंने अब तक 74 देशों में आयोजित प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा विभिन्न प्रारूपों में छह बार राष्ट्रीय शतरंज चैंपियन भी रहे हैं। जूनियर और सीनियर श्रेणी में मिलेंगे पुरस्कार ग्रैंड फिनाले के अंतिम दिन रविवार को जूनियर और सीनियर वर्ग के शीर्ष पांच खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम विजेता को 21 हजार, द्वितीय विजेता को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही तृतीय स्थान पर आने वाले विजेता को 5100 रुपये, चौथे नंबर पर आने वाले विजेता को 3100 रुपये और पांचवें स्थान पर आने वाले विजेता को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे सात राउंड के बाद भी मैच टाई हुआ तो समय के आधार पर घोषित होगा विजेता यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अतुल निगम और गौतमबुद्ध नगर चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय मानकों में स्विस लीग के आधार पर खेली जा रही है। सात राउंड के बाद भी प्वाइंट्स के आधार पर यदि खिलाड़ियों के बीच मैच टाई (बराबरी पर छूटा) हुआ तो समय के आधार पर विजेता घोषित होगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी के 64 स्कूल हुए शामिल 1दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेनो वेस्ट 2रयान इंटरनेशनल स्कूल, बीटा-1, ग्रेटर नोएडा 3रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेनो वेस्ट 4जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेनो वेस्ट 5जीडी गोयनका स्कूल, ग्रेटर नोएडा 6जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा 7एस्टर पब्लिक स्कूल, केपी-5, ग्रेटर नोएडा 8एस्टर पब्लिक स्कूल,डेल्टा -2, ग्रेटर नोएडा 9एस्टर पब्लिक स्कूल, केपी -3, ग्रेटर नोएडा 10समसारा द वर्ल्ड स्कूल, ग्रेटर नोएडा 11कैंब्रिज स्कूल, ग्रेटर नोएडा 12राम ईश इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा 13सैनफोर्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा 14श्योरान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा 15होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा 16ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, ग्रेटर नोएडा 17इंस्पायर इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा 18कौशल्या वर्ल्ड स्कूल, ग्रेटर नोएडा 19श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल, ग्रेनो वेस्ट 20एचएल इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा 21वनस्थली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा 22एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा 23दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा 24एस्टर पब्लिक स्कूल, केपी-1, ग्रेटर नोएडा 25सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल,दादरी, ग्रेटर नोएडा 26शैफाली पब्लिक स्कूल,दादरी, ग्रेटर नोएडा 27सावित्री बाई फूले इंटर कॉलेज, ग्रेटर नोएडा 28डिफेंस पब्लिक स्कूल, तिलपता 29उमा पब्लिक स्कूल, इकोटेक- 11, ग्रेटर नोएडा 30गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज, ग्रेनो वेस्ट 31फादर एग्नल स्कूल, ग्रेटर नोएडा 32स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा 33पारस पब्लिक स्कूल, ग्रेनो वेस्ट 34विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा 35सेंट जोसेफ स्कूल, ग्रेटर नोएडा 36प्रज्ञान पब्लिक स्कूल,जेवर 37प्रज्ञान इंटरनेशनल स्कूल,धुधेरा 38सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज 39नारायणा पब्लिक स्कूल, रबूपुरा 40प्रेमवती कुंजीलाल इंटर कॉलेज, बिलासपुर 41एसडीआरवी कांवेंट स्कूल,दनकौर 42बीपीबीडी इंटरनेशनल अकैडमी,दनकौर 43नोएडा एजुकेशनल एकेडमी, सेक्टर-110 44दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-132 45दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-122 46कार्ल हूबर स्कूल, सेक्टर-62 47महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज, सेक्टर-44 48द एसडी विद्या स्कूल, सेक्टर-49 49न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल, सेक्टर 93 50बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-31 51इंडस वैली स्कूल, सेक्टर -62 52यश मेमोरियल स्कूल, सेक्टर-58 53मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सेक्टर-11 54राजकीय इंटर कॉलेज, सेक्टर-12 55एपीजे पब्लिक स्कूल, सेक्टर-16 56पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर-91 57महर्षि विद्या मंदिर, सेक्टर-110 58सफायर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-70 59जेनेसिस ग्लोबल स्कूल, सेक्टर-132 60जेपी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-128 61सनराइज विले स्कूल, सेक्टर 29 62कैम्ब्रिज स्कूल नोएडा, सेक्टर-27 63नेहरू इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-11 64लॉर्ड महावीर स्कूल, सेक्टर-29
#CityStates #DelhiNcr #Noida #AmarUjalaChessCompetition #GrandFinale #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 02:37 IST
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता 2026: शह-मात के खेल में दिन भर उलझे रहे नन्हे उस्ताद, आज भी होगा ग्रैंड फिनाले #CityStates #DelhiNcr #Noida #AmarUjalaChessCompetition #GrandFinale #VaranasiLiveNews
