Alwar News: 38 लाख का सरिया चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी फिरोज पर रखा था 50 हजार का इनाम

राजस्थान के अलवर शहर में पुलिस ने हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर अपराधी फिरोज खान उर्फ सरकार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को वैशाली नगर थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नाकाबंदी के दौरान बहरोड़ टी-पॉइंट से पकड़ा। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। 38 लाख की सरिया की चोरी में था आरोपी पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फिरोज खान पर जयपुर रेंज आईजी की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस पूर्व में उसके घर पर जेसीबी से कार्रवाई भी कर चुकी है, लेकिन वह उस समय फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि सितंबर 2025 में परिवादी ने मामला दर्ज कराया था कि झारखंड से भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के लिए करीब 38 लाख रुपये मूल्य के लोहे के सरिए ट्रक के माध्यम से भेजे गए थे। आरोपियों ने गिरोह बनाकर सरियों को गंतव्य तक नहीं पहुंचने दिया और उन्हें कहीं और ठिकाने लगा दिया। इस मामले में अनुसंधान के दौरान पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी पर 12 से ज्यादा गंभीर मामला दर्ज पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की पालना में हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वैशाली नगर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान उर्फ सरकार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 12 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिरोज की संपत्तियों की जांच करेगी पुलिस पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी ने अवैध गतिविधियों से अर्जित धन से कहां-कहां संपत्ति बनाई है। ऐसी संपत्तियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स की भी जांच की जाएगी। ये भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बंद कराई आईडी 'हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को आदर्श न मानें' उन्होंने आमजन से अपील की है कि हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को आदर्श न मानें। अपराध का परिणाम जेल की सलाखें ही होती हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

#CityStates #Alwar #Rajasthan #AlwarPolice #FirozKhanArrested #50ThousandRewardCriminal #HardcoreHistorySheeter #VaishaliNagarPoliceStation #BehrorT-point #38LakhIronRodScam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 14:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Alwar News: 38 लाख का सरिया चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी फिरोज पर रखा था 50 हजार का इनाम #CityStates #Alwar #Rajasthan #AlwarPolice #FirozKhanArrested #50ThousandRewardCriminal #HardcoreHistorySheeter #VaishaliNagarPoliceStation #BehrorT-point #38LakhIronRodScam #VaranasiLiveNews