अच्छी शिक्षा के साथ ही बच्चों को संस्कार दिए जाने की आवश्यकता : नेगी
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी हिंदी और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुतिलंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के कार्तिकानंद समृद्धि फाउंडेशन जखवाल गांव के वार्षिकोत्सव में फाउंडेशन के छात्र-छात्राओं ने हिन्दी और भोजपुरी गीतों पर सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद प्रदीप रमोला ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। विधायक नेगी ने कहा कि विद्यालय बच्चों के शैक्षिक विकास की पहली पाठशाला होती है। आज के दौर में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ ही संस्कार भी दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय को 50 सेट फर्नीचर देने की घोषणा की। विधायक नेगी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को नकद धनराशि और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमोला ने कहा कि फाउंडेशन क्षेत्र के गरीब और असहाय 50 छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में फाउंडेशन के बेहतर कार्य को देखते हुए उन्होंने ने लोगों से मद्द के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पंवार, ज्येष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद रमाेला,कनिष्ट प्रमुख विशन सिंह रांगड, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष युद्धवीर राणा, बीडीसी सदस्य प्रवीण व्यास, चंद्रशेखर पैन्यूली, प्रधान करण सिंह थलवाल, प्रधान शुक्री ममता कुडियाल माैजूद थे।
#AlongWithAGoodEducation #ChildrenAlsoNeedToBeGivenMoralValues:Negi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 16:29 IST
अच्छी शिक्षा के साथ ही बच्चों को संस्कार दिए जाने की आवश्यकता : नेगी #AlongWithAGoodEducation #ChildrenAlsoNeedToBeGivenMoralValues:Negi #VaranasiLiveNews
