Soaked Almonds: छिलका समेत या छीलकर, अच्छे सेहत के लिए क्या है बादाम खाने का सही तरीका?
Almonds With Peel or Without: बादाम को याददाश्त बढ़ाने और शरीर को एनर्जी देने वाला 'सुपरफूड' माना जाता है, लेकिन इसे खाने के तरीके को लेकर अक्सर घरों में बहस छिड़ी रहती है। कोई इसे सूखा खाना पसंद करता है, तो कोई रात भर भिगोकर। इतना ही नहीं जो लोग इसे भिगोकर खाते हैं उनके दिमाग में भी ये सवाल रहता है कि इसे छिलकर खाना चाहिए या बिना छिले खाना चाहिए। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो बादाम खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसके भीतर मौजूद विटामिन-E, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। गलत तरीके से बादाम का सेवन न केवल इसके पोषक तत्वों के अवशोषण को बाधित करता है, बल्कि पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव भी डाल सकता है। यही कारण है कि आयुर्वेद से लेकर आधुनिक पोषण विज्ञान तक, बादाम खाने के एक विशेष तरीके पर जोर देते हैं ताकि इसके औषधीय गुणों का अधिकतम लाभ मिल सके। आइए इस लेख में जानते हैं कि आपके स्वास्थ्य के लिए बादाम का छिलका हटाकर खाना क्यों जरूरी है और भिगोने की प्रक्रिया इसे कैसे अधिक सुपाच्य बनाती है।
#HealthFitness #National #AlmondsHealthBenefits #HowToEatAlmonds #AlmondsWithPeelOrWithout #SoakedAlmondsBenefits #DryFruitsForHealth #BadamKhaneKaSahiTarika #AlmondKeseKhaye #बादामखानेकासहीतरीकाक्याहै #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 23, 2026, 16:53 IST
Soaked Almonds: छिलका समेत या छीलकर, अच्छे सेहत के लिए क्या है बादाम खाने का सही तरीका? #HealthFitness #National #AlmondsHealthBenefits #HowToEatAlmonds #AlmondsWithPeelOrWithout #SoakedAlmondsBenefits #DryFruitsForHealth #BadamKhaneKaSahiTarika #AlmondKeseKhaye #बादामखानेकासहीतरीकाक्याहै #VaranasiLiveNews
