जालसाजी: फर्जी कृषक प्रमाणपत्र से खरीदी जमीन, मोहाली के व्यक्ति पर हिमाचल के राजगढ़ में एफआईआर
हिमाचल प्रदेश में फर्जी कृषि प्रमाणपत्र से जमीन खरीदने के मामले में पंजाब के मोहाली निवासी संदीप कुमार के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी को लेकर एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि संदीप ने मंडी जिले के सुरजीत कुमार की पहचान और पारिवारिक विवरण का दुरुपयोग कर खुद को हिमाचली किसान दर्शाया। इसी आधार पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जमीन खरीदी। पुराना मामला होने के कारण पुलिस ने आईपीसी की धारा 465, 468, 471, 420 और 120बी के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#CityStates #Crime #HimachalPradesh #Shimla #Sirmour #ForgedAgriculturistCertificate #HimachalNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 23, 2026, 21:27 IST
जालसाजी: फर्जी कृषक प्रमाणपत्र से खरीदी जमीन, मोहाली के व्यक्ति पर हिमाचल के राजगढ़ में एफआईआर #CityStates #Crime #HimachalPradesh #Shimla #Sirmour #ForgedAgriculturistCertificate #HimachalNews #VaranasiLiveNews
