Noida News: प्रवेश नियंत्रण प्रणाली में अव्यवस्था का आरोप

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में कार स्टिकर आवंटन प्रक्रिया को लेकर लोगों ने अव्यवस्था,अनधिकृत वाहनों और व्यक्तियों की निर्बाध आवाजाही पर सवाल खड़े किए हैं। निवासियों का आरोप है कि लगातार शिकायतों और रिमाइंडर के बावजूद मेंटेनेंस और सुरक्षा प्रबंधन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। सोसाइटी निवासी मुकेश कुमार झा ने बताया कि मार्च 2025 से फरवरी 2026 तक कई बार लिखित शिकायतें और ईमेल भेजे गए, जिनमें प्रवेश नियंत्रण प्रणाली लागू करने की मांग की गई। साथ ही अनधिकृत वाहनों पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कहा गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि बीती छह फरवरी को हुई एक बैठक में प्रबंधन ने समस्या हल करने का आश्वासन दिया था। निवासियों का कहना है कि कार स्टिकर एवं प्रवेश नियंत्रण प्रणाली किसी भी आवासीय परिसर की मूलभूत सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। ब्यूरो

#AllegationsOfMismanagementOfTheAccessControlSystem #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 19:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: प्रवेश नियंत्रण प्रणाली में अव्यवस्था का आरोप #AllegationsOfMismanagementOfTheAccessControlSystem #VaranasiLiveNews