Siddharthnagar News: बिना मुआवजा दिए भूमि अधिग्रहण का आरोप
बांसी। खलीलाबाद-बहराइच नई रेलवे लाइन परियोजना के निर्माण में काश्तकार ने तहसील प्रशासन और रेलवे विभाग पर बिना मुआवजा दिए कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी, समाधान दिवस, आईजीआरएस सहित सभी उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मुआवजा का भुगतान किए जाने की मांग की है। साथ ही पीड़ित ने भूमि विवादित है लिखा एक बोर्ड अपनी भूमि पर लगा दिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम केशवार निवासी पीड़ित किसान नईम मोहम्मद ने बताया कि उनकी भूमि ग्राम खेसरही में स्थित है। इस भूमि के बीचो-बीच रेलवे विभाग ने निशानी पत्थर लगाया है। रेलवे के गजट प्रकाशन में भी इस भूमि का उल्लेख है, लेकिन विभाग की त्रुटि के कारण इसे भूमि अर्जन की अंतिम सूची में नहीं दर्शाया गया। किसान नईम मोहम्मद की शिकायत के बाद राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि रेलवे की ओर से त्रुटिवश इस गाटा संख्या को अधिग्रहण सूची से छोड़ दिया गया है। इसके बावजूद, रेलवे और प्रशासन इसमें सुधार नहीं कर रहे हैं। संवादस
#SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 00:04 IST
Siddharthnagar News: बिना मुआवजा दिए भूमि अधिग्रहण का आरोप #SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
