Haridwar News: चकबंदी कार्य में अनियमितता का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत

धनौरी। ग्राम डालूवाला खुर्द के प्रधान आनंद कुमार ने चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने चकबंदी लेखपाल व सहायक चकबंदी अधिकारी पर किसानों की भूमि में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। प्रधान आनंद कुमार ने बताया कि चकबंदी के दौरान किसानों की भूमि की गलत पैमाइश कर उसे प्रॉपर्टी डीलरों के साथ मिलकर इधर-उधर किए जाने की आशंका है। आरोप लगाया कि कुछ किसानों की जमीन को दूसरे स्थान पर दिखाया गया है। कहा चकबंदी अधिकारियों ने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर यह गड़बड़ी की है जिससे ग्रामीणों में रोष है। प्रधान ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि चकबंदी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा कराया जाए। संवाद

#AllegationsOfIrregularitiesInLandConsolidationWork #ComplaintFiledWithDistrictMagistrate #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: चकबंदी कार्य में अनियमितता का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत #AllegationsOfIrregularitiesInLandConsolidationWork #ComplaintFiledWithDistrictMagistrate #VaranasiLiveNews