Kurukshetra News: अखिल भारतीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आज से होगा आगाज

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रविवार को अखिल भारतीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज सोमवार से होगा। रविवार को भी खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया। देर शाम तक करीब 1600 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। चैंपियनशिप 10 भार वर्गों में आयोजित की जाएगी। इनमें 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85, 90 और 90 प्लस किलोग्राम वर्ग शामिल हैं। इन सभी वर्गों में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए विशेष रूप से भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस बार प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए बॉक्सिंग फेडरेशन से 50 आधिकारिक रेफरी और जज बुलाए गए हैं, जो पूरे आयोजन की देखरेख करेंगे। इसके अतिरिक्त एक पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया है, जो प्रतियोगिता की हर गतिविधि पर नजर रखेगा। बॉक्सिंग प्रतियोगिता आठ मार्च तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ी अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे।बॉक्सवॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव करेंगे प्रतियोगिता का उद्घाटनविश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. दिनेश राणा ने बताया कि बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव प्रमोद कुमार समेत अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मनोज पहुंचेंगे, जो खिलाड़ियों को का हौसला बढ़ाएंगे। चैंपियनशिप का उद्घाटन कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा करेंगे। कुरुक्षेत्र। खेल निदेशक डॉ. दिनेश राणा जानकारी देते हुए। संवाद

#AllIndiaBoxingCompetitionWillStartFromToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 03:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: अखिल भारतीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आज से होगा आगाज #AllIndiaBoxingCompetitionWillStartFromToday #VaranasiLiveNews