Meerut News: कला प्रतियोगिता में आलिया, दिव्यांगी और वियान ने बाजी मारी
हस्तकरघा, कला प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थी छायेसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। वीवर्स सर्विस सेंटर मेरठ में आयोजित हस्तकरघा, कला एवं रचनात्मकता पर आधारित कार्यक्रम में सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। कार्यक्रम में हस्तकरघा उत्पादों, हस्तनिर्मित वस्तुओं एवं पारंपरिक कलाकृतियों की आकर्षक प्रदर्शनी के साथ परिधान की प्रस्तुति दी।कला प्रतियोगिता में आलिया जैदी ने प्रथम, दिव्यांशी सिंह ने द्वितीय तथा वियान अरोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मनीषा जैन भी उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में भारतीय हस्तकरघा, लोककला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं सम्मान का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया।हस्तकरघा परिधान प्रस्तुति में अक्षत प्रथमहस्तकरघा परिधान प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में अक्षत अग्रवाल एवं प्रुष्टमीत ने प्रथम, अश्वित सोम एवं अलीश सिंह ने द्वितीय तथा माधव अग्रवाल एवं अमायरा त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कांवड़ शिविरों में राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने की कांवड़ियों की सेवा। स्रोत : स्वयं। कांवड़ शिविरों में राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने की कांवड़ियों की सेवा। स्रोत : स्वयं। कांवड़ शिविरों में राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने की कांवड़ियों की सेवा। स्रोत : स्वयं। कांवड़ शिविरों में राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने की कांवड़ियों की सेवा। स्रोत : स्वयं।
#Aliya #Divyangi #AndViyanTriumphedInTheArtCompetition. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 21:12 IST
Meerut News: कला प्रतियोगिता में आलिया, दिव्यांगी और वियान ने बाजी मारी #Aliya #Divyangi #AndViyanTriumphedInTheArtCompetition. #VaranasiLiveNews
