Aligarh Court: दीवानी में होली का अवकाश, 5 मार्च को खुलेंगे कोर्ट, उसके बाद होगा बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण
अलीगढ़ के दीवानी न्यायालय में 28 फरवरी से अवकाश हो गया। अब न्यायालय 5 फरवरी को खुलेंगे। इसके चलते 27 फरवरी को ही सभी मामलों में 5 मार्च या उसके आगे की सुनवाई नियत की गई है। हाईकोर्ट के निर्देश पर दीवानी में 4 मार्च तक का अवकाश नियत किया गया है। इधर, इसी क्रम में दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को भी 5 मार्च को दीवानी खुलने के बाद ही शपथ ग्रहण कराई जाएगी। इसके लिए कार्यक्रम निर्वाचन अधिकारी चौधरी जितेंद्र सिंह द्वारा तय किया जाएगा।
#CityStates #Aligarh #AligarhCourtHolidays #HoliHoliday #AligarhNews #AligarhDiwaniCourt #Holi2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 10:45 IST
Aligarh Court: दीवानी में होली का अवकाश, 5 मार्च को खुलेंगे कोर्ट, उसके बाद होगा बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण #CityStates #Aligarh #AligarhCourtHolidays #HoliHoliday #AligarhNews #AligarhDiwaniCourt #Holi2026 #VaranasiLiveNews
