Alia Bhatt: पैपराजी से चेहरा छिपाती नजर आईं आलिया, फैंस ने लगाई तमाम अटकलें; बोले- यह गलत फैसला हाेगा…

कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट के कई लुक फैंस को भाए, वहीं पैपराजी के बीच उनकी फोटो लेने की होड़ दिखी। अब वह भारत लौट आई हैं। हाल ही में मुंबई से सामने एक वायरल वीडियो में आलिया भट्ट अपना चेहरा छिपा रही हैं। यह वीडियो देखकर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। जानिए, फैंस ने किस तरह के रिएक्शन आलिया के वायरल वीडियो पर दिए हैं। चेहरा छिपाए कार में बैठीं आलिया भट्ट आलिया भट्ट एक वायरल वीडियो में कैप और मास्क पहने दिख रही हैं। वह एक जगह से बाहर आती हैं और तेजी से अपनी कार में बैठ जाती हैं। कार में भी वह मुंह नीचे करके बैठती हैं। इस दौरान पैपराजी आलिया का नाम पुकारते रहते हैं लेकिन वह कोई रिएक्शन नहीं देती हैं। View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) फैंस को हुआ किस बात का शक फैंस ने जब आलिया भट्ट का वायरल वीडियो देखा तो उन्हें एक खास बात का शक हुआ। कई फैंस का मानना है कि आलिया ने शायद कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। एक फैन ने तो इसे आलिया का गलत फैसला ही बता दिया। वहीं किसी सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि उन्होंने कॉस्मेटिक प्रोसिजर करवाया है और बोटॉक्स के इंजेक्शन लिए हैं। वहीं कुछ फैंस ने आलिया का बचाव किया और चेहरा छिपाने को उनकी मर्जी बताया।

#Bollywood #National #AliaBhatt #AliaBhattHidingFaceFromPaparazzi #AliaBhattFans #AliaBhattCosmeticSurgery #AliaBhattInstagramPictures #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 09:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Alia Bhatt: पैपराजी से चेहरा छिपाती नजर आईं आलिया, फैंस ने लगाई तमाम अटकलें; बोले- यह गलत फैसला हाेगा… #Bollywood #National #AliaBhatt #AliaBhattHidingFaceFromPaparazzi #AliaBhattFans #AliaBhattCosmeticSurgery #AliaBhattInstagramPictures #VaranasiLiveNews