Chamoli News: वाण गांव में शराब डीजे, लाउडस्पीकर पर भी प्रतिबंध
फोटो-देवाल। ग्राम पंचायत वाण की बैठक में ग्रामीणों ने शादी- विवाह व धार्मिक अनुष्ठान में शराब पीने और पिलाने वाले पर 21 हजार का जुर्माना व कानूनी कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।सोमवार को वन पंचायत सरपंच महिपत सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने गांव में होने वाले शादी विवाह धार्मिक अनुष्ठान में शराब पीने, पिलाने व बेचने वालों के खिलाफ सख्त निर्णय लेते हुए गांव में पूरी तरह शराब को प्रतिबंधित कर दिया गया है। शराब पीने व पिलाने पर 21 हजार का जुर्माना और रात्रि 11 बजे बाद गांव में डीजे, संगीत लाउडस्पीकर किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण का प्रयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। रात्रि 11 बजे बाद ध्वनि प्रदूषण पर 5 हजार का अर्थदण्ड रखा गया। ग्रामीणों ने लाटू मंदिर को भव्य और दिव्य बनाने के लिए मास्टर प्लान के रूपरेखा तैयार की गई । इस मौके पर हीरा सिंह पहाड़ी, कृष्णा बिष्ट, नारायण सिंह, गब्बर सिंह, गोपाल सिंह, खिलाफ सिंह, सुरेंद्र सिंह, बीना देवी, ममता देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहे।
#Alcohol #DJAndLoudspeakersAreAlsoBannedInVanVillage. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 20:19 IST
Chamoli News: वाण गांव में शराब डीजे, लाउडस्पीकर पर भी प्रतिबंध #Alcohol #DJAndLoudspeakersAreAlsoBannedInVanVillage. #VaranasiLiveNews
