Pakistan: पूर्व पीएम इमरान की सेहत को लेकर बड़ी चिंता, कस्टडी में मौत की अटकलों के बीच पार्टी ने की ये मांग

रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के सेहत को लेकर चिंता जताई जा रही है। इमरान खान की पार्टी और उनके परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि इमरान खान को हिरासत में रहते हुए जान का खतरा है। इमरान खान की बहन डॉ. उजमा ने कहा है कि उनके भाई ने उन्हें साफ तौर पर चेतावनी दी थी कि अगर जेल में उन पर जानलेवा हमला होता है तो पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। पार्टी ने इमरान खान की बिगड़ती सेहत पर जताई चिंता 73 वर्षीय इमरान खान साल 2023 से पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद हैं। उनकी पार्टी पीटीआई बार-बार आरोप लगा रही है कि उन्हें इमरान खान से मिलने नहीं दिया जा रहा है और न ही जेल में इमरान खान को सही चिकित्सा देखभाल मिल रही है, जिससे उनकी हालत दिनों-दिन बिगड़ रही है। पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि जेल में इमरान खान की आंखों की रोशनी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। पार्टी नेताओं ने दी सरकार को चेतावनी इमरान खान की पार्टी के नेता और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को जेल से रिहा नहीं किया जाता है तो हालात ऐसे मोड़ पर पहुंच सकते हैं, जहां इमरान खान के शांति की अपील करने के बावजूद शांति कायम नहीं हो सकेगी। सोहैल अफरीदी ने चेताया कि 'वे युवा लोगों की आंखों में क्रांति की ज्वाला देख रहे हैं और अगर इसे अभी नियंत्रित नहीं किया गया तो फिर इसे कोई नहीं रोक पाएगा।'

#World #International #Pakistan #ImranKhan #Pti #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 14:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pakistan: पूर्व पीएम इमरान की सेहत को लेकर बड़ी चिंता, कस्टडी में मौत की अटकलों के बीच पार्टी ने की ये मांग #World #International #Pakistan #ImranKhan #Pti #VaranasiLiveNews