एकेटीयू: इनोवेशन ईकोसिस्टम की दी जानकारी

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के इनोवेशन हब यूपी फाउंडेशन में अटल इनोवेशन मिशन के सहयोग से तीन दिन के एडवांसिंग इनोवेशन प्रोफेशनल्स फॉर ईको सिस्टम एक्सीलेंस प्रशिक्षण की सोमवार को शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को नवाचार, इन्क्यूबेशन, उद्यमशीलता और स्टार्टअप ईकोसिस्टम से जुड़े पहलुओं की व्यावहारिक समझ देना है। कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य अतिथि यूपी स्टार्टअप मिशन के सीईओ सुमित राजेश महाजन ने नवाचार और उद्यमिता के वर्तमान व भविष्य की जानकारी दी। एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा और अटल इनोवेशन मिशन की प्रोग्राम लीडर तन्वी मिश्रा ने प्रशिक्षण की पहल, रूपरेखा और इसके उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में इनोवेशन हब के सीईओ डॉ. महीप सिंह, मनीष वर्मा, डॉ. राखी शर्मा आदि उपस्थित थे।

#AKTU:InformationProvidedOnTheInnovationEcosystem #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 03:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एकेटीयू: इनोवेशन ईकोसिस्टम की दी जानकारी #AKTU:InformationProvidedOnTheInnovationEcosystem #VaranasiLiveNews