भूत बंगला के नए पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक देख फैंस हुए 'नॉस्टैल्जिक', कहा- भूल भुलैया की वाइब आ रही है
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म भूत बंगला अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हिट जोड़ी 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। आज मेकर्स ने फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर जारी किया। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज मेकर्स की ओर से जारी किए गए फिल्म के नए मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार एक डरावने सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस सिंहासन पर डरावने भूतों के सिर बने हुए हैं, जो मुंह फैलाते नजर आ रहे हैं। इस पर बैठे अक्षय कुमार भी मुंह फैलाए हुए हैं। आंखों पर काला चश्मा लगाए अक्षय अपने गले और हाथों में कई रुद्राक्ष और अन्य मालाएं पहने हुए हैं। जबकि एक हाथ में वो माला जप भी रहे हैं। एक लुंगी या धोती जैसी पहने अक्षय कुमार शर्टलेस नजर आ रहे हैं। अक्षय का ये लुक किसी तांत्रिक से मिलता-जुलता मालूम पड़ता है। View this post on Instagram A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
#Bollywood #National #AkshayKumar #BhoothBangla #BhootBanglaNewPoster #BhootBangla2026 #BhootBanglaReleaseDate #BhootBanglaCast #AkshayKumarNewMovie #BhoolBhulaiyaa #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 18:40 IST
भूत बंगला के नए पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक देख फैंस हुए 'नॉस्टैल्जिक', कहा- भूल भुलैया की वाइब आ रही है #Bollywood #National #AkshayKumar #BhoothBangla #BhootBanglaNewPoster #BhootBangla2026 #BhootBanglaReleaseDate #BhootBanglaCast #AkshayKumarNewMovie #BhoolBhulaiyaa #VaranasiLiveNews
