एयर शो में खाकी का नया अंदाज: सूट-बूट में तैनात रहेंगे 800 एसआई, एयरपोर्ट से घाट तक संभालेंगे कमान

काशी में होने वाले एयर शो के दौरान एयरपोर्ट से गंगा घाटों तक मेहमानों की मदद के लिए 800 उपनिरीक्षकों को सूटबूट और टाई में तैनात किया जाएगा। यह दरोगा मेहमानों को रास्ता बताने के साथ-साथ काशी के प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों की जानकारी भी देंगे। 22, 24 और 25 अक्तूबर को काशी में तीन दिन तक एयर शो होगा। देश, विदेश के मेहमानों को आमंत्रण पत्र भी भेजे जा रहे हैं। कमिश्नरेट पुलिस का प्रयास है अतिथियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। एयरपोर्ट, होटलों और घाटों तक पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात होंगी। सात साल पहले जनवरी 2019 में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों को सूट-बूट में तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दरोगाओं की काउंसिलिंग भी की जाएगी। ताकि उनका व्यवहार किसी भी परिस्थिति में बिगड़े नहीं। घाट पर मौजूद भीड़ में भी उनका व्यवहार विनम्र रहे। पुलिस लाइन में ब्लेजर, शर्ट, पैंट और टाई के साथ ही बूट की व्यवस्था की जा रही है। 20 लाख की भीड़ को देख केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभालने के लिए पूरे क्षेत्र को 12 जोन में बांटा गया है।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 01:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एयर शो में खाकी का नया अंदाज: सूट-बूट में तैनात रहेंगे 800 एसआई, एयरपोर्ट से घाट तक संभालेंगे कमान #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews