यूपी: काठमांडू में खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, देर रात एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग
काठमांडू में खराब मौसम के चलते दिल्ली से काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट संख्या AI-223 रविवार देर रात लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारी गई। विमान की लैंडिंग के बाद यात्रियों और विमान के सभी ऑपरेशन सुरक्षित रहे। जानकारी के मुताबिक, एयरबस A320 विमान (VT-EDE) रविवार, एक नवंबर 2026 को रात 1:19 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। काठमांडू में मौसम खराब होने के कारण विमान को निर्धारित गंतव्य के बजाय लखनऊ भेजने का फैसला लिया गया। इसके बाद विमान सुबह 3:31 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गया। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, विमान से जुड़े सभी ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से पूरे किए गए।
#CityStates #Crime #Lucknow #UttarPradesh #LucknowAirport #AirIndiaFlightAi-223 #KathmanduBadWeather #FlightDiverted #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 09:31 IST
यूपी: काठमांडू में खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, देर रात एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग #CityStates #Crime #Lucknow #UttarPradesh #LucknowAirport #AirIndiaFlightAi-223 #KathmanduBadWeather #FlightDiverted #VaranasiLiveNews
