Agra: एयर फोर्स एसोसिएशन आगरा चैप्टर का होगा गठन, ग्रुप कैप्टन डॉ. कुंवर जय पाल सिंह को सौंपी कमान

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी (सेवानिवृत्त) ने एयर फोर्स एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) आगरा चैप्टर के गठन के आदेश मंगलवार को दिए हैं। ग्रुप कैप्टन डॉ. कुंवर जय पाल सिंह चौहान को इसका प्रमुख नियुक्त है। 15 सितंबर 1980 को मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह के संरक्षण में स्थापित एयर फोर्स एसोसिएशन का अब उत्तर प्रदेश शाखा के अंतर्गत आगरा में पहला चैप्टर होगा। एयर फोर्स एसोसिएशन को रक्षा मंत्रालय की ओर से एक आधिकारिक एपेक्स बॉडी के रूप में मान्यता प्राप्त है, जो सरकार के समक्ष पूर्व वायुसेना कर्मियों एवं विधवाओं से संबंधित कल्याणकारी मामलों का प्रतिनिधित्व करती है। वर्तमान में एएफए की 20 शाखाएं भौगोलिक क्षेत्रों/राज्य राजधानियों के आधार पर कार्यरत हैं, जो संबंधित क्षेत्रों में सदस्यों के लिए आपसी सहयोग, भाईचारे एवं कल्याणकारी गतिविधियों का मंच प्रदान करती हैं। एयर चीफ मार्शल वीआर. चौधरी (सेवानिवृत्त) एयर फोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने ग्रुप कैप्टन डॉ. कुंवर जय पाल सिंह चौहान (सेवानिवृत्त) को आगरा चैप्टर का उपाध्यक्ष एवं प्रमुख नियुक्त किया है। उनके साथ विंग कमांडर आरपी सिंह को प्रशासनिक एवं विधिक अधिकारी सार्जेंट भूप सिंह को सचिव, जूनियर वारंट ऑफिसर विजय सिंह को कोषाध्यक्ष, सार्जेंट डॉ. वीरेंद्र प्रकाश को मुख्य समन्वयक, सार्जेंट सत्येंद्र पाल सिंह को संयुक्त सचिव तथा सार्जेंट संदीप शर्मा एवं सार्जेंट गणेश पराशर को गवर्निंग काउंसिल का सदस्य नियुक्त किया गया है। ग्रुप कैप्टन डॉ. कुंवर जय पाल सिंह चौहान इस आदेश की जानकारी बाईसी ब्रिगेड रेस्टोरेंट म्यूज़ियम एवं इंस्पिरेशन सेंटर में ग्रुप कैप्टन आरके यादव, अध्यक्ष एयर फोर्स एसोसिएशन ने दी।

#CityStates #Agra #AirForceAssociation #AgraChapter #DrKunwarJaiPalSingh #IndianAirForce #RetiredOfficers #AfaUttarPradesh #VeteransWelfare #एयरफोर्सएसोसिएशन #आगराचैप्टर #डॉ.कुंवरजयपालसिंह #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 07:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra: एयर फोर्स एसोसिएशन आगरा चैप्टर का होगा गठन, ग्रुप कैप्टन डॉ. कुंवर जय पाल सिंह को सौंपी कमान #CityStates #Agra #AirForceAssociation #AgraChapter #DrKunwarJaiPalSingh #IndianAirForce #RetiredOfficers #AfaUttarPradesh #VeteransWelfare #एयरफोर्सएसोसिएशन #आगराचैप्टर #डॉ.कुंवरजयपालसिंह #VaranasiLiveNews