Bilaspur News: एम्स में नर्सेस वीक के तहत स्वास्थ्य जागरूकता, खेल गतिविधियां शुरू

सीपीआर प्रशिक्षण, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का होगा आयोजनखेल प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने लिया उत्साहपूर्वक भागसंवाद न्यूज एजेंसीबिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में 12 मई 2026 तक नर्सेस वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शैक्षणिक, सामुदायिक और खेलकूद से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां होंगी, ताकि नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया जा सके और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।नर्सेस वीक का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर सुरक्षित इन्फ्यूजन प्रैक्टिसेस एवं नर्सेस विजन 2047 विषय पर निरंतर नर्सिंग शिक्षा (सीएनई) कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में रोगी सुरक्षा और भविष्य की नर्सिंग सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया। प्रतीक्षालय में मरीजों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन दिवस के सायं कालीन सत्र में खेल गतिविधियों की शुरुआत की गई, जिसमें बैडमिंटन प्रतियोगिता और लेमन रेस हुई। वहीं 06 मई को आमजन के लिए सीपीआर जागरूकता एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही राजकीय आईटीआई कॉलेज बिलासपुर में स्वस्थ जीवनशैली विषय पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शाम के सत्र में बैडमिंटन, क्रिकेट और शतरंज प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्थान प्रबंधन के अनुसार नर्सेस वीक का उद्देश्य नर्सिंग कर्मियों के समर्पण और सेवा भाव को सम्मान देना, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

#AIIMSStartsHealthAwareness #SportsActivitiesUnderNursesWeek #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 17:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bilaspur News: एम्स में नर्सेस वीक के तहत स्वास्थ्य जागरूकता, खेल गतिविधियां शुरू #AIIMSStartsHealthAwareness #SportsActivitiesUnderNursesWeek #VaranasiLiveNews