एआई समिट मामला: दिल्ली पुलिस को हिमाचल के निगम भंडारी की भी तलाश, अग्रिम जमानत मिली
एआई समिट प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस के रडार पर आए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हिमाचल युकां के पूर्व अध्यक्ष निगम भंडारी को अग्रिम जमानत मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट दिल्ली ने भंडारी को 24 मार्च तक अग्रिम जमानत दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने 25000 के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानतदार पर अंतरिम राहत देते हुए उन्हें जांच में सहयोग करने और बुलाए जाने पर जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया। वह अपना मोबाइल फोन चालू रखेंगे और बिना इजाजत देश नहीं छोड़ेंगे। शिकायत करने वाले से कॉन्टैक्ट और सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे।
#CityStates #Shimla #AiSummitProtestCase #NigamBhandari #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 21:54 IST
एआई समिट मामला: दिल्ली पुलिस को हिमाचल के निगम भंडारी की भी तलाश, अग्रिम जमानत मिली #CityStates #Shimla #AiSummitProtestCase #NigamBhandari #VaranasiLiveNews
