आईआईटी बीएचयू: संस्थान दिवस पर 29 को एआई गुरु, किसान, रक्षा वैज्ञानिक, निवेशक होंगे एक मंच पर

आईआईटी बीएचयू में पहली बार 29 जून को संस्थान दिवस मनेगा। संस्थान दिवस उत्थान में एआई गुरु, डेटा साइंटिस्ट, किसान, रक्षा वैज्ञानिक, निवेशक, युवा आंत्रप्रेन्योर एक मंच होंगे और एक-दूसरे की जरूरतों और समस्याओं को सुनकर उनका समाधान देंगे। काशी के स्कूलों से लेकर आईआईटी के छात्र उनके सवाल पूछ सकेंगे। यहां इसरो-डीआरडीओ के लिए चल रहे बड़े प्रोजेक्ट के साथ ही एग्री टेक, डीप टेक, मेड टेक, बायो इनोवेशन, ई-मोबिलिटी और सस्टनेबल तकनीक, हाइड्रोजन, डिफेंस कॉरिडोर की प्रगति रिपोर्ट भी रखी जाएगी। स्वतंत्रता भवन सभागार में सुबह 9 बजे से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं, उनको निमंत्रण भेजा गया है। एक टेक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें 100 शोकेस में 50 तकनीक-एआई पर आधारित प्रदर्शनी होगी, बाकी कृषि, निवेशकों और स्टार्टअप्स की होगी। कार्यक्रम में 12 पुरा छात्रों को डिस्टिंग्विश्ड एलुमनस अवाॅर्ड दिया जाएगा। उन्हें उनके पेशेवर, शैक्षणिक, औद्योगिक, उद्यमिता, अनुसंधान और सार्वजनिक जीवन में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान प्रोफेशन, इंडस्ट्री एंड एंटरप्रेन्योरशिप, एकेडमिक्स, सार्वजनिक जीवन, रिसर्च और इनोवेशन डिस्टिंग्विश सर्विसेज टू द इंस्टीट्यूट और 45 साल के कम उम्र वाले पुरा छात्रों को यंग एलुमनस अचीवर्स अवाॅर्ड दिया जाएगा।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #IitBhu #BhuVaranasi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 16:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आईआईटी बीएचयू: संस्थान दिवस पर 29 को एआई गुरु, किसान, रक्षा वैज्ञानिक, निवेशक होंगे एक मंच पर #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #IitBhu #BhuVaranasi #VaranasiLiveNews