Agra News: यूपी स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन में आगरा के विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

आगरा। हींग की मंडी माधव कॉम्पलेक्स स्थित आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के सभागार में यूपी स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले फेडरेशन के पदाधिकारी अजय महाजन एवं विनोद सीतलानी का सम्मान समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा व अन्य पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।प्रयागराज में 13 से 15 जून तक आयोजित चैंपियनशिप में अजय महाजन ने अपने जोड़ीदार के साथ 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विनोद सीतलानी ने अपने साथी खिलाड़ी के साथ 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस मौके पर दिलप्रीत सिंह सचदेवा, अजय महाजन, संजय अरोड़ा, संजय मगन, प्रदीप मेहरा, चंद दीवान, हरीश भाई, विक्की, रमन, सुनील विज आदि मौजूद रहे। इस दौरान दिलप्रीत सिंह सचदेवा, अजय महाजन, संजय अरोड़ा, संजय मगन, प्रदीप मेहरा, चंद दीवान, हरीश भाई, विक्की, रमन, सुनील विज, भूप्पी आदि मौजूद रहे।

#Agra'sWinningPlayersFelicitatedAtTheUPStateMastersBadmintonTournament. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 02:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: यूपी स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन में आगरा के विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान #Agra'sWinningPlayersFelicitatedAtTheUPStateMastersBadmintonTournament. #VaranasiLiveNews