Agra News: सीनियर बास्केटबॉल के लिए आगरा की टीम घोषित

आगरा। बरेली में हो रही प्रदेशीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए आगरा की टीम घोषित कर दी गई। आगरा बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरि सिंह ने बताया कि टीम 26 नवंबर से अपर पूल में अपने मुकाबले खेलेगी। टीम की कमान आशीष चौहान को सौंपी गई है। टीम में पवन राजपूत, नितिन रजावत, देव राघव, अभिनव धनगर, कार्तिकेय वीरू, केतन शर्मा, दिव्यांश सिसोदिया, शिवम श्रीवास्तव, हरीश सारस्वत और हिमांशु भारद्वाज को शामिल किया गया है। आशीष वर्मा प्रशिक्षक और नमनदीप सिंह सहायक प्रशिक्षक हैं। डॉ. रीनेश मित्तल, सचिन जोशी, जितेंद्र जैन, शैलेंद्र सोनी, हरेंद्र प्रताप शर्मा, राहुल सक्सेना, श्यामवीर सिंह आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

#AgraTeamAnnouncedForSeniorBasketball #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: सीनियर बास्केटबॉल के लिए आगरा की टीम घोषित #AgraTeamAnnouncedForSeniorBasketball #VaranasiLiveNews