Agra: 37 करोड़ की धनराशि मिली, फिर भी लेडी लॉयल में निर्माण नहीं हुआ शुरू; जानें क्यों हो रही देरी

आगरा के लेडी लॉयल (महिला चिकित्सालय) के लिए नए भवन का निर्माण होना है। इसी में चिकित्सकीय सेवाएं संचालित होंगी। शासन से 86 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। पहली किस्त के तौर पर 37 करोड़ रुपये भी प्राप्त हो गए हैं लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ये भी पढ़ें -भिंडी बनी मुसीबत:आगरा-दिल्ली हाईवे पर आफत, मुश्किल में पड़ गए लोग; एक के बाद एक गिरते रहे बाइक सवार इंटीग्रेटेड प्लान के तहत लेडी लॉयल को एसएन कॉलेज से शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय के पास पांच एकड़ जमीन पर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। यह करीब 86 करोड़ रुपये में बनेगी। यह 9 मंजिला भवन होगा, जिसमें ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी लैब, कंगारू थेरेपी यूनिट, एनआईसीयू समेत कई तरह की सुविधाएं होंगी। इसके लिए तीन किस्तों में धनराशि जारी होगी। पहली किस्त 37 करोड़ रुपये प्राप्त हो गई हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नए भवन के लिए टेंडर हो चुका है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा। डेढ़ साल में निर्माण पूरा होगा। ये भी पढ़ें -इश्क में सनक की इंतहा:प्रेमिका ने शादी से किया मना, तो घर में घुसा प्रेमी; ऐसा कांड किया; तलाश में जुटी पुलिस एक भवन में संचालित हो रही हैं चिकित्सकीय सेवाएं इंटीग्रेटेड प्लान के तहत लेडी लॉयल परिसर को एसएन कॉलेज में शामिल कर लिया है। इसके पुराने 20 से अधिक भवन ध्वस्त कर दिए हैं। अभी 100 मैटरनिटी विंग में ही लेडी लॉयल की सभी चिकित्सकीय सेवाएं संचालित हो रही हैं। इससे जांच, ऑपरेशन, ओपीडी समेत अन्य के लिए स्थान की कमी है, इससे चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को परेशानी भी होती है। ये भी पढ़ें -ससुराल में मौत:शादी के नौ साल बाद विवाहिता की चली गई जान, ऐसी हुई हालत; मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

#CityStates #Agra #UttarPradesh #LadyLoyalHospital #NewBuilding #₹86CroreProject #Women'sHospital #SnMedicalCollege #Nicu #HealthcareInfrastructure #आगरा #लेडीलॉयलअस्पताल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 10:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra: 37 करोड़ की धनराशि मिली, फिर भी लेडी लॉयल में निर्माण नहीं हुआ शुरू; जानें क्यों हो रही देरी #CityStates #Agra #UttarPradesh #LadyLoyalHospital #NewBuilding #₹86CroreProject #Women'sHospital #SnMedicalCollege #Nicu #HealthcareInfrastructure #आगरा #लेडीलॉयलअस्पताल #VaranasiLiveNews