UP: स्क्रैप की बिल्टी, अंदर 60 लाख की शराब, आगरा में पुलिस के सामने तस्करों की नहीं चला चालाकी; दो गिरफ्तार

पंजाब से गोरखपुर और बिहार तक ऑन डिमांड अवैध शराब की सप्लाई हो रही थी। मलपुरा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 60 लाख की अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ट्रक को गोरखपुर लेकर जा रहे थे। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। ये भी पढ़ें -UP:रिटेल चेन स्टोर में बिक रहा था घटिया साबूदाना, जांच में खुलासा; कोर्ट ने लगाया 1.15 लाख का जुर्माना डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि अवैध शराब की सप्लाई करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शराब की तस्करी होने की सूचना मिली थी। शनिवार रात को मलपुरा के जारुआ कटरा के पास पुलिस ने चेकिंग की। तभी एक ट्रक को रोका गया। ये भी पढ़ें -भिंडी बनी मुसीबत:आगरा-दिल्ली हाईवे पर आफत, मुश्किल में पड़ गए लोग; एक के बाद एक गिरते रहे बाइक सवार इसमें तिरपाल में छिपाकर शराब की 492 पेटियां रखी गई थीं। गुजरात के गांधीनगर निवासी देवड़ा राजू और अजय को पकड़ लिया गया। दोनों ट्रक चालक हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जीरकपुर पंजाब के राहुल ने शराब से भरा ट्रक दिया था। ट्रक गोरखपुर पहुंचने के लिए कहा गया था। राहुल उनके संपर्क में था। पुलिस से बचने के लिए स्क्रैप की बिल्टी दे रखी थी। ये भी पढ़ें -इश्क में सनक की इंतहा:प्रेमिका ने शादी से किया मना, तो घर में घुसा प्रेमी; ऐसा कांड किया; तलाश में जुटी पुलिस

#CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraPolice #IllegalLiquor #60LakhLiquorSeized #Malpura #LiquorSmuggling #Gorakhpur #Punjab #TruckSeizure #आगरापुलिस #अवैधशराब #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 10:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: स्क्रैप की बिल्टी, अंदर 60 लाख की शराब, आगरा में पुलिस के सामने तस्करों की नहीं चला चालाकी; दो गिरफ्तार #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraPolice #IllegalLiquor #60LakhLiquorSeized #Malpura #LiquorSmuggling #Gorakhpur #Punjab #TruckSeizure #आगरापुलिस #अवैधशराब #VaranasiLiveNews