आगरा: ढाबे में धमाके के साथ लगी आग, मची अफरातफरी; सिलिंडर में ब्लास्ट होने की आशंका
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 स्थित भावना क्लार्क्स इन होटल के पास खाली पड़े प्लॉट में चल रहे एक ढाबे में मंगलवार रात 1:30 बजे भीषण आग लग गई। धमाका होने से आसपास के लोग दहल गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तीन दमकल और थाना सिकंदरा की फोर्स पहुंच गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि जिस समय आग लगी उस समय ढाबे में कोई मौजूद नहीं था। देर रात आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे। आग से ढाबे के बाहर फास्ट फूड विक्रेताओं के ठेले जल गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। धमाका सिलेंडर में होने की आशंका है। जांच की जा रही है।
#CityStates #Agra #FireBreaksOut #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 06:23 IST
आगरा: ढाबे में धमाके के साथ लगी आग, मची अफरातफरी; सिलिंडर में ब्लास्ट होने की आशंका #CityStates #Agra #FireBreaksOut #VaranasiLiveNews
