Agra News: आगरा के खिलाड़ी यूपी पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

आगरा। लखनऊ में 19 और 20 जून को होने वाली आठवीं यूपी राज्य जूनियर और नौवीं यूपी राज्य सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों मोहित बंसल, डॉ. किरण कश्यप और डॉ. अमित ने बताया कि प्री-टीन और जूनियर वर्ग में श्रेयांश, हिमाक्षी, तबरीशा, वेदांत, विवांग, धीरज और उम्मीद जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला सीनियर टेंडिंग में पायल कुशवाह, दीक्षा शर्मा, तनिषा कश्यप और पुरुष वर्ग में वसीम खान चुनौती पेश करेंगे। सीनियर सोलो व तुंग्गल स्पर्धाओं में तनिषा कश्यप व वसीम खान भी उतरेंगे। गंडा पुरुष वर्ग में राहुल और श्यामसुंदर, रेगु पुरुष वर्ग में राहुल, प्रशांत और शिवा आगरा टीम की ओर से मुकाबला करेंगे, महिला रेगु टीम में ज्योति मुद्गल, रितु दीक्षित और पायल कुशवाह शामिल हैं।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जूनियर खिलाड़ी 26 से 28 जून तक नासिक में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, सीनियर वर्ग के चयनित खिलाड़ियों को 6 से 8 जुलाई तक शिलांग में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। पेंचकसिलाटखिलाड़ी पेंचकसिलाटखिलाड़ी पेंचकसिलाटखिलाड़ी पेंचकसिलाटखिलाड़ी

#AgraAthletesToShowcaseTheirProwessAtTheUPPencakSilatChampionship. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 02:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: आगरा के खिलाड़ी यूपी पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम #AgraAthletesToShowcaseTheirProwessAtTheUPPencakSilatChampionship. #VaranasiLiveNews