Varanasi Weather: दो साल बाद मकर संक्रांति पर तापमान 10 डिग्री चढ़ा, पूरे दिन खिली तीखी धूप; जानें अपडेट

UP Weather News: उत्तरायण होते ही सूर्यदेव अपने रंग में आ चुके हैं। दो साल के बाद बनारस में मकर संक्रांति पर तीखी धूप खिली रही और तापमान पिछले साल के मुकाबले आठ डिग्री ज्यादा और 2024 से 10 डिग्री तक ज्यादा रहा। वहीं पिछले साल दोपहर एक बजे तक और 2024 में पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा था, लेकिन इस साल बृहस्पतिवार को सुबह के सात बजे से ही कड़ी धूप निकल गई। इस बार वाराणसी शहर का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 2025 में 15 जनवरी को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और दो साल पहले 2024 में 15 जनवरी को अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया था। 2023 में इसी दिन अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बनारस में शुक्रवार के बाद से तीन दिनों तक कोहरे की चेतावनी दी गई है। शनिवार को यलो और रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। रात में शीतलहर में कमी आ सकती है। वहीं अगले 5-6 दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

#CityStates #Varanasi #MakarSankranti2026 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 15, 2026, 22:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Weather: दो साल बाद मकर संक्रांति पर तापमान 10 डिग्री चढ़ा, पूरे दिन खिली तीखी धूप; जानें अपडेट #CityStates #Varanasi #MakarSankranti2026 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews