Mandi News: अभिनेता आयुष को धमकी के बाद मंडी में विधायक अनिल की सुरक्षा पर मंथन
मंडी। बालीवुड स्टार सलमान खान के बहनोई व विधायक अनिल शर्मा के बेटे अभिनेता आयुष शर्मा को धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद मंडी में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार दोपहर को विधायक अनिल शर्मा के घर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस ने फिलहाल गश्त शुरू कर दी है जबकि गार्द तैनाती की भी तैयारी चल रही है।पुलिस अधिकारियों ने बाड़ी गुमाणू स्थित विधायक के घर पहुंचकर विस्तार से सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का ब्यौरा लिया और इन्हें और सुदृढ़ बनाने को लेकर चर्चा की। संदिग्धों की भी निगरानी की जा रही है। उधर, आयुष को धमकी भरी ई-मेल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। धमकी में पहले आसपास की रेकी करने की बात कही गई है। बता दें कि अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अनिल शर्मा के बेटे हैं। वह मूल रूप से मंडी शहर के रहने वाले हैं जबकि वह लंबे समय से मुंबई में रह रहे हैं। उन्हें हाल ही में धमकी भरा ई-मेल मिलने की बात सामने आई है। इसमें कथित तौर ई-मेल भेजने वाला का नाम बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताया गया है। आयुष की शादी सलमान खान की बहन अर्पिता खान से वर्ष 2014 में हुई है। उनका एक बेटा व एक बेटी है। वहीं, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि हर पहलु को ध्यान में रखते हुए मामले में नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
#MandiNews #MandiTodayNews #MandiUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 00:07 IST
Mandi News: अभिनेता आयुष को धमकी के बाद मंडी में विधायक अनिल की सुरक्षा पर मंथन #MandiNews #MandiTodayNews #MandiUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
