Ballia News: किन्नर की हत्या करके शव बोरी में भर बक्से में छिपाया, खुद भी लगाया फंदा

बैरिया। रानीगंज बाजार स्थित घर में रेखा किन्नर (60) की हत्या करने के बाद डेयरी संचालक रवि गुप्ता (28) ने फंदा लगाकर खुद भी जान दे दी। किन्नर दो दिन से लापता थी। उसका शव घर की तीसरी मंजिल पर बक्से में प्लास्टिक की बोरी में मिला। किन्नर के शरीर से अधिकतर आभूषण गायब थे। सूचना पर एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सीओ फहीम कुरैशी ने मामले की जांच की। बैरिया पुलिस ने हत्या व शव छिपाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर रवि के पिता विजय गुप्ता, पत्नी मोना कुमारी व रीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। किन्नरों का कहना है कि रेखा ने रवि को पांच लाख रुपये उधार दिए थे। उसी के विवाद में यह वारदात हुई है।थाना प्रभारी आरपी सिंह के अनुसार, रानीगंज बाजार निवासी रवि गुप्ता बाजार में डेयरी चलाता था। एक वर्ष पहले उसकी मोना गुप्ता से शादी हुई थी। बुधवार की शाम रवि दुकान से घर आया और चौथे मंजिल पर स्थित कमरे में सोने चला गया। सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर पंखे के हुक से रवि का शव लटका मिला। रवि के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।एक दिन पहले रवि के घर के सामने आभूषण दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रेखा किन्नर, रवि के घर में जाते दिखी थी, लेकिन बाहर निकलते नहीं दिखी थी। शक होने पर पुलिस ने रवि से पूछताछ की तो उसने गोलमोल जवाब दिया था। रवि की आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर से आ रही दुर्गंध पर परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की। खोजबीन के दौरान तीनसरी मंजिल पर टिन शेड में रखे बक्से में प्लास्टिक की बोरी से रेखा किन्नर का शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि सना किन्नर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार की शाम रवि गुप्ता के पिता विजय गुप्ता, पत्नी मोना कुमारी व रीता देवी निवासी देवकी छपरा को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर दोकटी, रेवती, दुबहड़, हल्दी थानों की फोर्स रानीगंज बाजार से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक मुस्तैद रही। रविगुप्ता।फाइलफोटो- फोटो : फाइलफोटो

#AfterKillingTheTransgender #HeStuffedTheBodyInASackAndHidItInABox #AndAlsoHangedHimself. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 22:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ballia News: किन्नर की हत्या करके शव बोरी में भर बक्से में छिपाया, खुद भी लगाया फंदा #AfterKillingTheTransgender #HeStuffedTheBodyInASackAndHidItInABox #AndAlsoHangedHimself. #VaranasiLiveNews