Ludhiana: दंपती के बीच झगड़ा... व्यक्ति ने दे दी जान, घर लौटी पत्नी ने इस हाल में देखा पति कि उड़ गए होश

लुधियाना के जमालपुर के मुंडियां कला स्थित राम नगर एरिया में एक व्यक्ति ने जान दे दी। मृतक की पहचान तेजराम के तौर पर हुई है। वह पत्नी के साथ किराए के कमरे में रहता था। तेजराम का पत्नी अनीता के साथ झगड़ा होता रहता था। दो दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद पत्नी अनीता किसी रिश्तेदार के घर चली गई। जब अनीता वापिस आई तो तेजराम का शव फंदे लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तेजराम के परिवार वालों को जानकारी दी। दो दिन बाद तेजराम का भाई गांव से आया तब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसका भाई उन्हें फोन कर कहता था कि पत्नी रोजाना किसी न किसी से उसे पिटवाती है। इस कारण उनके भाई ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार तेजराम बोर करने का काम करता था। वह अपनी पत्नी अनीता के साथ किराए के मकान में रहता था। शराब पीने का आदी तेजराम किसी न किसी बात को लेकर पत्नी के साथ झगड़ा करता था। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दो दिन पहले उसने पत्नी के साथ झगड़ा किया तो उसकी पत्नी किसी रिश्तेदार के घर रहने के लिए चली गई। पीछे से उसने अपने भाई को फोन कर कह दिया कि पत्नी उसे किसी न किसी से पिटवाती है जिस कारण वह परेशान है। उसके भाई ने उसे गांव आने के लिए कह दिया, लेकिन तेजराम ने घर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, तेजराम की पत्नी अनीता ने ससुराल वालों के आरोपों को नकारा है। उसका कहना है कि शराब पीकर तेजराम उसके साथ मारपीट करता था। इस कारण वह परेशान थी। उसे फंसाने के लिए ससुराल वाले जानबूझ कर आरोप लगा रहे हैं। जांच अधिकारी हरमीत सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में दंपती का झगड़ा सामने आया है। बाकी तेजराम के परिवार वालों के आरोपों पर भी जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#Crime #Ludhiana #WifeHusband #Punjab #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 04, 2026, 13:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ludhiana: दंपती के बीच झगड़ा... व्यक्ति ने दे दी जान, घर लौटी पत्नी ने इस हाल में देखा पति कि उड़ गए होश #Crime #Ludhiana #WifeHusband #Punjab #VaranasiLiveNews