Shahjahanpur News: दो लाख रुपये पेशगी लेकर दूसरे के नाम कर दिया प्लाॅट का बैनामा

तिलहर। ग्वार गांव की राधा देवी से गांव के एक युवक ने अपने प्लाॅट का आठ लाख रुपये में सौदा तय कर उनसे दो लाख रुपये पेशगी ले लिए, लेकिन बाद में प्लाट का एक अन्य के नाम बैनामा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राधा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 मार्च 2021 को गांंव के युवक से प्लाॅट का सौदा तय किया था। सौदे के दौरान उन्होंने दो लाख रुपये पेशगी कई लोगों की मौजूदगी में दिए। छह लाख रुपये बकाया रहे। भुगतान के बाद प्लॉट का बैनामा कराने के लिए बार-बार कहती रहीं, लेकिन युवक टालमटोल करता रहा। बाद में युवक ने प्लाट का बैनामा एक अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद

#AfterAcceptingAnAdvanceOfTwoLakhRupees #TheSaleDeedForThePlotWasExecutedInSomeoneElse'sName. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 13:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: दो लाख रुपये पेशगी लेकर दूसरे के नाम कर दिया प्लाॅट का बैनामा #AfterAcceptingAnAdvanceOfTwoLakhRupees #TheSaleDeedForThePlotWasExecutedInSomeoneElse'sName. #VaranasiLiveNews