Roorkee News: 10 साल बाद कलियर को मिलेगा अपना आधुनिक थाना भवन

-10 साल बाद कलियर को मिलेगा अपना आधुनिक थाना भवनचार करोड़ की लागत से रहमतपुर रोड पर नवनिर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़पिरान कलियर। करीब एक दशक के इंतजार के बाद पिरान कलियर को आखिरकार अपना आधुनिक थाना भवन मिलने जा रहा है। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से रहमतपुर रोड के पास बन रहे नए थाना भवन का निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। भवन के तैयार होने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और पुलिस-जन संवाद को भी नई दिशा मिलेगी।नवंबर 2025 में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, तत्कालीन एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई थी। उल्लेखनीय है कि पिरान कलियर थाने के निर्माण कार्य की घोषण चार जनवरी 2015 में की गई थी। उस समय थाने के अंतर्गत कलियर क्षेत्र के साथ इमलीखेड़ा चौकी और धनौरी चौकी के गांवों को भी शामिल किया गया था। हालांकि अभी तक थाना कलियर चौकी भवन से ही संचालित किया जा रहा है। कलियर में रहमतपुर रोड पर भूमि आवंटित होने के बावजूद विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। करीब 10 सालों तक भवन निर्माण अधर में लटका हुआ था। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि नए भवन में थाना प्रभारी का आवास, कार्यालय, पुरुष और महिला बैरक, मालखाना, पुलिसकर्मियों के आवास और महिला हेल्पलाइन कक्ष जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और पुलिस-जन संवाद भी बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आग की घटनाओं को देखते हुए फायर स्टेशन के लिए भी प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। फायर स्टेशन बनने से कलियर क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी।

#After10Years #KaliyarWillGetItsOwnModernPoliceStationBuilding #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 17:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Roorkee News: 10 साल बाद कलियर को मिलेगा अपना आधुनिक थाना भवन #After10Years #KaliyarWillGetItsOwnModernPoliceStationBuilding #VaranasiLiveNews